धान के खेत में खरपतवार बन सकते हैं सबसे बड़े दुश्मन! पैदावार में 50% तक गिरावट का खतरा जानें नियंत्रण के सही उपाय
धान की रोपाई के बाद शुरुआती 15 से 30 दिन खरपतवार नियंत्रण के लिए सबसे संवेदनशील होते हैं. इस दौरान थोड़ी भी लापरवाही फसल पर भारी पड़ सकती है. किसान रोपाई के 2 से 3 दिनों के भीतर रासायनिक नियंत्रण अपनाते हुए प्रेटिलाक्लोर 50% ईसी की 500 मिलीलीटर या ब्यूटाक्लोर 50% ईसी की 1 से 1.5 लीटर मात्रा प्रति एकड़ के हिसाब से छिड़काव करें.