Video: बड़ा-बड़ा पत्थर मारा हम सब मर भी सकते थे ममता बनर्जी पर किसने और कैसे किया हमला
Video: बड़ा-बड़ा पत्थर मारा हम सब मर भी सकते थे ममता बनर्जी पर किसने और कैसे किया हमला
पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का जमकर विरोध हुआ. प्रदर्शनकारियों ने ममता के सामने चोर चोर के नारे लगाए. इस हंगामे के दौरान ममता बनर्जी ने अपनी कार पर पथराव का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि पुलिस के सामने ही कुछ असामाजिक तत्वों ने उनकी गाड़ी पर बड़े-बड़े पत्थर फेंके. हमला इतना भयानक था कि अगर गाड़ी की खिड़कियां खुली होतीं, तो उनका सिर फट जाता और वे सभी लोग मारे भी जा सकते थे. वहीं बंगाल बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य और मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने ममता बनर्जी पर हुए इस हमले की निंदा की है.