किसानों के लिए वरदान है ये मशीन अब 7 नहीं मात्र 3 हजार में होगी धान की रोपाई सरकार भी दे रही सब्सिडी
धान रोपाई के लिए पैडी ट्रांसप्लांटर का उपयोग कर किसानों ने खेती की लागत को 7 हजार रुपये प्रति एकड़ से घटाकर महज 3 हजार रुपये तक ला दिया है. सरकारी अनुदान के साथ आई यह तकनीक अब किसानों के लिए भी मुनाफे का नया जरिया बनती जा रही है. पैडी ट्रांसप्लांटर’ मशीन के इस्तेमाल ने न सिर्फ रोपाई की रफ़्तार बढ़ा दी है, बल्कि खेती की लागत को भी आधे से कम कर दिया है.