1 एकड़ 15 सब्जियां और लाखों की कमाई! रांची के किसान का मल्टी क्रॉप मॉडल बना मिसाल
1 एकड़ 15 सब्जियां और लाखों की कमाई! रांची के किसान का मल्टी क्रॉप मॉडल बना मिसाल
रांची के किसान सूरज एक एकड़ खेत में 15 तरह की सब्जियों की खेती कर अच्छी कमाई कर रहे हैं. वे बरसात से पहले खेत को सूखे गोबर की खाद, गोमूत्र, जामुन के सिरके और सड़ी हुई खाद से तैयार करते हैं, जिससे मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है. खेत को अलग-अलग हिस्सों में बांटकर हर भाग में अलग सब्जी लगाते हैं, ताकि बाजार में हर समय विविधता बनी रहे. कीट नियंत्रण के लिए हर 15 दिन में नीम का पानी और नीम के तेल का छिड़काव करते हैं. इस तरीके से मानसून के ढाई महीने में ही एक लाख रुपये से अधिक की कमाई हो जाती है.