सिर्फ 40 हजार की लागत लाखों की कमाई देखें इस हरे चीज की खेती का मुनाफा मॉडल

बोकारो जिले के पुरनीबगयारी गांव के किसान भरत महतो आधुनिक खेती अपनाकर इलाके के किसानों के लिए मिसाल बन गए हैं. पहले केवल धान की खेती करने वाले भरत ने यूट्यूब और प्रगतिशील किसानों से प्रेरणा लेकर एक एकड़ जमीन में मल्चिंग और मचान विधि से लौकी की खेती शुरू की. मार्च में बोई गई फसल 50 से 60 दिनों में तैयार हो जाती है और दो सीजन तक उत्पादन देती है. इस खेती में करीब 40 हजार रुपये की लागत आई. उन्होंने बताया कि एक एकड़ से 70 से 80 क्विंटल तक उत्पादन मिल जाता है. मौजूदा बाजार भाव के अनुसार उन्हें एक लाख रुपये से अधिक का शुद्ध मुनाफा हुआ. भरत किसानों को समय पर देखरेख और जैविक कीटनाशकों के उपयोग की सलाह भी देते हैं.

सिर्फ 40 हजार की लागत लाखों की कमाई देखें इस हरे चीज की खेती का मुनाफा मॉडल