बुरहानपुर के केले को मिली ग्लोबल पहचान GI टैग से किसानों की बढ़ेगी कमाईविदेशों तक बढ़ेगा कारोबार
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के केला किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जिले के प्रसिद्ध केले को अब GI टैग (Geographical Indication Tag) मिल गया है. इसके साथ ही बुरहानपुर का केला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाएगा. किसानों को उम्मीद है कि GI टैग मिलने के बाद उन्हें बेहतर बाजार और अच्छे दाम मिल सकेंगे. बुरहानपुर जिले में करीब 25 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में केले की खेती की जाती है. यहां के केले की गुणवत्ता और स्वाद के कारण इसकी मांग पहले से ही देश-विदेश में रही है