लौकी की फसल पर बढ़ा कीटों का हमला कृषि विशेषज्ञ ने बताए बचाव के आसान और असरदार उपाय
किसानों की इस समस्या को लेकर कृषि विशेषज्ञ संजय यादव ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है. वर्तमान में अधिकांश क्षेत्रों में लौकी की फसल फूल आने की अवस्था में है. इसी नाजुक समय में लीफ माइनर और माहों कीटों का प्रकोप सबसे अधिक और तेजी से देखने को मिल रहा है. इसके अलावा, खेतों में फल सड़ने की समस्या भी एक बड़ी चुनौती बनकर उभरी है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है.