DAP की कमी के बीच किसानों के लिए राहत SSP और नैनो यूरिया से कम खर्च में मिलेगा बेहतर फायदा
कृषि वैज्ञानिक डॉ. राजीव सिंह के मुताबिक, एसएसपी एक फॉस्फेट युक्त उर्वरक है, जिसमें 16 प्रतिशत फास्फोरस, 11 प्रतिशत सल्फर और कुछ मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है. यह फसलों की जड़ों को मजबूत करने और बढ़वार में मदद करता है. इसमें मौजूद सल्फर पौधों की गुणवत्ता और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी सहायक माना जाता है.