अगस्त में फूलगोभी की ये खेती कर देगी मालामाल! कम समय में फसल तैयार बाजार में मिल सकता है अच्छा भाव
रीवा विकासखंड की उद्यान विकास अधिकारी शालिनी पांडे ने बताया कि अगस्त का महीना अगेती फूलगोभी की बुआई के लिए सबसे उपयुक्त है. सही समय पर नर्सरी तैयार कर रोपाई करने से फसल बाजार में जल्दी पहुंचती है, जिससे किसानों को बेहतर दाम मिलते हैं. उन्होंने यह भी बताया कि अगेती खेती से कम समय में खेत अगली फसल के लिए भी तैयार हो जाता है.