चौथी पास किसान ने खेती के बदली किस्मत एक खेत में उगा रहा तीन तरह की फसल अब लाखों में कर रहा कमाई
बुरहानपुर जिले के बहादरपुर गांव के किसान अकील हैं.कम पढ़ाई के बावजूद उन्होंने खेती को ही अपनी ताकत बनाया और पारंपरिक तरीके से हटकर मिक्स खेती अपनाकर हर साल अच्छी कमाई कर रहे हैं. किसान अकील के पास खुद की तीन एकड़ जमीन है, जबकि तीन एकड़ जमीन वह दूसरे किसानों से लेकर खेती कर रहे हैं। कुल 6 एकड़ में वह मिक्स फार्मिंग करते हैं