किसान ने किया कमाल आधे एकड़ में लौकी की खेती से 3 लाख तक कमाई! जानिए इस खेती का फॉर्मूला
बस्तर के प्रगतिशील किसान समलू कश्यप पिछले दस वर्षों से लौकी की खेती कर रहे हैं. इस साल उन्होंने अपनी आधे एकड़ जमीन पर लौकी की फसल लगाई है. समलू ने इस खेती में लगभग एक लाख रुपये का निवेश किया है. उन्हें उम्मीद है कि फसल का उत्पादन बेहतर रहने पर उन्हें करीब तीन लाख रुपये की आमदनी होगी. यानी खर्च निकालकर उन्हें सीधे तौर पर दो लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा मिल सकता है.