25 हजार लगाए 90 हजार तक कमाए! भिंडी की खेती से मालामाल हो रहे झारखंड के अनिल

बोकारो जिले के जरीडीह प्रखंड के तातरी गांव के किसान अनिल शाव कम जमीन में अधिक मुनाफे की मिसाल बन रहे हैं. उन्होंने मात्र 60 डिसमिल जमीन पर भिंडी की खेती कर तीन महीने में लागत से दोगुनी कमाई हासिल की है. किसान परिवार से जुड़े अनिल ने जनवरी के अंत में भिंडी की बुवाई की थी और अप्रैल से इसकी तुड़ाई शुरू हो गई. अब तक उन्हें 50 से 60 क्विंटल तक उत्पादन मिलने की उम्मीद है. करीब 25 हजार रुपये की लागत से की गई खेती से 70 से 90 हजार रुपये तक आमदनी हो सकती है. समय पर देखभाल और कीट नियंत्रण को वे सफलता का मुख्य मंत्र मानते हैं.

25 हजार लगाए 90 हजार तक कमाए! भिंडी की खेती से मालामाल हो रहे झारखंड के अनिल