अब धनिया बोएं सरकार से ₹20 हजार पाएं! किसानों के लिए आई बड़ी खुशखबरी

बिहार सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए बीज मसाला योजना शुरू की है. इसके तहत धनिया, मेथी, मंगरैल, अजवाइन और सौंफ की खेती करने वाले किसानों को प्रति हेक्टेयर 20 हजार रुपये (40% सब्सिडी) की आर्थिक सहायता मिलेगी. गया जिले में धनिया की खेती के लिए 50 हेक्टेयर का लक्ष्य तय किया गया है, जिसे दो क्लस्टरों में कराया जाएगा. जिला उद्यान पदाधिकारी तबस्सुम परवीन ने बताया कि किसान ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ ले सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए कृषि या बागवानी विभाग के कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है.

अब धनिया बोएं सरकार से ₹20 हजार पाएं! किसानों के लिए आई बड़ी खुशखबरी