एक खेत में चार फसलों का कमाल! कपास के साथ ये खेती अपनाएं डबल होगी कमाई

खरगोन के कृषि वैज्ञानिक डॉ राजीव सिंह लोकल 18 से कहा कि कपास की कतारों के बीच करीब 4-4 फीट का अंतर रहता है. इस खाली जगह का उपयोग किसान सोयाबीन, मूंग या उड़द की 2-2 लाइन लगाकर कर सकते हैं. इससे मुख्य फसल को कोई नुकसान नहीं होता और अतिरिक्त उत्पादन भी प्राप्त होता है. इस तकनीक से किसानों को प्रति एकड़ 4 से 5 क्विंटल तक अतिरिक्त उत्पादन मिल सकता है. यानी कपास के साथ-साथ दूसरी फसलों से भी आय का नया स्रोत तैयार हो जाता है.

एक खेत में चार फसलों का कमाल! कपास के साथ ये खेती अपनाएं डबल होगी कमाई