65 वर्षीय किसान किसान का कमाल एक ही खेत में उगा रहे 4 फसलें सालाना कमा रहे 5 लाख रुपये
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के निम्बोला गांव के 65 वर्षीय किसान पिछले 35 वर्षों से खेती कर रहे हैं. उन्होंने अपनी 6 एकड़ जमीन पर तुअर, केला, ज्वार और सब्जियों की मिश्रित खेती अपनाकर खेती को लाभदायक बना दिया है. इस इनोवेशन से उन्हें हर साल 4 से 5 लाख रुपये की आय होती है.