अब सिर्फ 2 महीने में मिलेगा मुनाफा! सिरोही के किसानों को मिली मूंग की नई वैरायटी

60 Day Moong Crop: सिरोही जिले में दलहन उत्पादन बढ़ाने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र ने मूंग की नई उन्नत किस्म आईएमपी 02–14 का मिनी किट 150 चयनित किसानों को वितरित किया है. इस किस्म की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसकी फसल मात्र 60 दिनों में तैयार हो जाती है, जिससे किसानों को जल्दी उपज और बेहतर आय मिल सकेगी. करीब 60 हेक्टेयर क्षेत्र में इसकी बुवाई की जाएगी. कालंद्री, बावली, नून, अरठवाड़ा और डिंगार क्षेत्रों को इसके लिए चुना गया है. किसानों को उन्नत बीज, वैज्ञानिक खेती और कीट-रोग प्रबंधन की जानकारी भी दी जा रही है.

अब सिर्फ 2 महीने में मिलेगा मुनाफा! सिरोही के किसानों को मिली मूंग की नई वैरायटी