Video: 1 साल बाद ही क्यों बंद हो जाते हैं नए बिजनेस स्टार्टअप्स को सफल बनाने के जानें टिप्स

Startups Failure Reasons: पलायन छोड़ स्टार्टअप की राह चुनने वाले युवाओं का जोश अक्सर एक साल बाद ही ठंडा क्यों पड़ जाता है? क्यों शुरुआत में बुलंद हौसलों से लगे नए उद्योग अचानक बंद होने की कगार पर पहुंच जाते हैं? भागलपुर के युवा उद्यमी नंदीकेश बताते हैं कि इसकी सबसे बड़ी वजह बिना बाजार समझे अति-उत्पादन (ओवरप्रोडक्शन) और मार्केटिंग का अभाव है. शुरुआती साल में बैंक लोन की सहूलियत के दम पर नए उद्यमी भारी मात्रा में माल तैयार कर लेते हैं. लेकिन सही मार्केटिंग न होने से माल बिकता नहीं और पूंजी फंस जाती है. इसके बाद दूसरे साल से बैंक की किश्तें, बिजली बिल और वर्करों का वेतन एक साथ दबाव बनाने लगते हैं, जिससे बिज़नेस बंद हो जाता है. सफलता के दो मूल मंत्र हैं. पहला उद्योग लगाने से पहले स्थानीय मांग और कॉम्पिटिशन को गहराई से परखें. दूसरा बल्क में माल बनाने के बजाय बाजार की मांग के हिसाब से उत्पादन करें ताकि पूंजी सुरक्षित रहे.

Video: 1 साल बाद ही क्यों बंद हो जाते हैं नए बिजनेस स्टार्टअप्स को सफल बनाने के जानें टिप्स