सावन आते ही भरतपुर में सजा घेवर का बाजार चॉकलेट से केसर तक फ्लेवर की बढ़ी डिमांड
सावन आते ही भरतपुर में सजा घेवर का बाजार चॉकलेट से केसर तक फ्लेवर की बढ़ी डिमांड
सावन का महीना शुरू होते ही भरतपुर में घेवर की मांग तेजी से बढ़ गई है. पारंपरिक घेवर के साथ इस बार चॉकलेट, रबड़ी, केसर, ड्राई फ्रूट और पाइनएप्पल जैसे फ्लेवर लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं. मिठाई की दुकानों पर अलग-अलग स्वाद वाले घेवर खरीदने के लिए ग्राहकों की भीड़ देखने को मिल रही है. मिठाई कारोबारियों के अनुसार बदलती पसंद के चलते युवा खास तौर पर फ्लेवर वाले घेवर को पसंद कर रहे हैं. वहीं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बाजार में शुगर फ्री घेवर भी उपलब्ध हैं. भरतपुर का मशहूर घेवर अब आसपास के जिलों के साथ दूसरे राज्यों और विदेशों तक भी भेजा जा रहा है.