एक बार खाया तो बार-बार बनाएंगे! रांची का यह देसी मसाला पराठा जीत लेगा दिलनोट करें रेसिपी

रांची के घरों में बनने वाला मिक्स मसाला पराठा स्वाद और सादगी का बेहतरीन मेल है. इसे बनाने के लिए आटे में अजवाइन, मंगरैला (कलौंजी), नमक, प्याज, हरी मिर्च, धनिया पत्ता, हल्दी, धनिया पाउडर और मिक्स मसाला मिलाकर आटा गूंथा जाता है. फिर इसकी लोइयां बेलकर तवे पर घी या तेल के साथ सेंक लिया जाता है. रांची की गृहिणी उषा के अनुसार, यह पराठा इतना स्वादिष्ट होता है कि इसके साथ सब्जी की भी जरूरत नहीं पड़ती. बारिश के दिनों या जब घर में सब्जी न हो, तब यह झटपट बनने वाला स्वादिष्ट और पेटभर नाश्ता या भोजन साबित होता है.

एक बार खाया तो बार-बार बनाएंगे! रांची का यह देसी मसाला पराठा जीत लेगा दिलनोट करें रेसिपी