पालक की सब्ज़ी से हो गए हैं बोर बिना आलू के बनाएं कुरकुरे पालक के कोफ्ते स्वाद ऐसा कि बार-बार मांगेंगे
पालक की सब्ज़ी से हो गए हैं बोर बिना आलू के बनाएं कुरकुरे पालक के कोफ्ते स्वाद ऐसा कि बार-बार मांगेंगे
Palak Kofta Recipe: अगर आप रोज़-रोज़ पालक की सब्ज़ी खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार कुरकुरे पालक के कोफ्ते जरूर ट्राय करें. यह खास रेसिपी बिना आलू के तैयार होती है, जिसमें बेसन का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे यह ज्यादा हेल्दी और हल्की बनती है. बारीक कटी पालक में बेसन, मसाले और हल्का सा तड़का मिलाकर कुरकुरे कोफ्ते तैयार किए जाते हैं, जिन्हें डीप फ्राई या शैलो फ्राई किया जा सकता है. यह रेसिपी न सिर्फ स्वाद में लाजवाब है, बल्कि बच्चों और बड़ों सभी को पसंद आती है. हेल्दी स्नैक या लंच-डिनर के साथ परोसने के लिए पालक के ये कोफ्ते एक बेहतरीन विकल्प हैं.