गेहूं के आटे में मिलाएं ये मसाले तैयार होगी ऐसी मसाला पूरी कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे
गेहूं के आटे में मिलाएं ये मसाले तैयार होगी ऐसी मसाला पूरी कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे
अगर आप रोज-रोज सादी पूरी खाकर बोर हो चुके हैं और परिवार के लिए कुछ नया बनाना चाहते हैं, तो मसाला पूरी बेहतरीन विकल्प है. गेहूं के आटे और घर में मौजूद सामान्य मसालों से बनने वाली यह रेसिपी स्वादिष्ट होने के साथ बेहद आसान भी है. पूजा कुमारी सांखला के अनुसार, आटे में लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर, अजवाइन, जीरा, हरा धनिया और थोड़ा तेल मिलाकर तैयार किया गया आटा कुरकुरी और खुशबूदार पूरी बनाता है. इसे चाय, दही, रायता, अचार या सब्जी के साथ परोसा जा सकता है. सफर और टिफिन के लिए भी यह शानदार विकल्प है.