आगरा का मशहूर पेठा मुगल काल से चली आ रही ये मिठाई 56 प्रकार और दुनिया भर में प्रसिद्ध
आगरा का मशहूर पेठा मुगल काल से चली आ रही ये मिठाई 56 प्रकार और दुनिया भर में प्रसिद्ध
Agra Ka Mashhoor Petha: आगरा का मशहूर पेठा मुगलकाल से चली आ रही सफेद कद्दू से बनी मिठाई है. जिसे दुनिया भर में पसंद किया जाता है. नूरी दरवाजे के पास कई पीढ़ियों से पेठा बना रहे व्यापारी राजीव के मुताबिक सबसे पहले सफेद कद्दू को छीलकर बीज-गूदा निकाल कर टुकड़ों में काटा जाता है, फिर उनमें कांटे से छेद करके चूने के पानी में 5-6 घंटे भिगोया जाता है. ताकि पेठा सख्त और क्रिस्पी बने. इसके बाद इसे 2-3 बार सादे पानी से धोकर 10-15 मिनट उबाला जाता है. जब तक टुकड़े हल्के पारदर्शी न हो जाएं. फिर चीनी और पानी की दो तार की गाढ़ी चाशनी में इन टुकड़ों को पकाया जाता है, अंत में इलायची पाउडर या केवड़ा एसेंस मिलाकर जाली पर सुखाया जाता है. मुगलकाल में सिर्फ सादा सफेद पेठा बनता था, लेकिन अब आगरा में 56 से ज्यादा प्रकार के पेठे मिलते हैं. यह मिठाई जल्दी खराब नहीं होती, गर्मियों में शरीर को ठंडक देती है और विदेशी पर्यटक भी इसे पैक कराकर ले जाते हैं, इसी वजह से आगरा का पेठा आज भी स्वास्थ्य के साथ स्वाद का बेजोड़ संगम माना जाता है.