ये छोटा सा नट दिल-दिमाग को रखे स्वस्थ याददाश्त से लेकर इम्युनिटी तक करता है मजबूत जानें 5 बड़े फायदे
ये छोटा सा नट दिल-दिमाग को रखे स्वस्थ याददाश्त से लेकर इम्युनिटी तक करता है मजबूत जानें 5 बड़े फायदे
Chilgoza Benefits: चिलगोजा एक चमत्कारी आयुर्वेदिक औषधि है जो आसानी से बाजार में उपलब्ध होती है और शरीर के लिए अमृत के समान मानी जाती है. आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. राघवेंद्र चौधरी के अनुसार चिलगोजा का नियमित सेवन मानसिक शक्ति को मजबूत करता है और याददाश्त बढ़ाने में मददगार होता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते है और संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखते है. चिलगोजा हड्डियों को मजबूत करने वजन को नियंत्रित करने और शारीरिक ताकत बढ़ाने में भी उपयोगी है. इसके अलावा यह स्किन से जुड़ी समस्याओं में राहत देकर त्वचा को चमकदार बनाता है. इसकी तासीर गर्म होती है, इसलिए सर्दियों में इसका सेवन विशेष लाभकारी माना जाता है. चिलगोजा को गुनगुने दूध या पानी के साथ लिया जा सकता है.