मिट्टी होगी उपजाऊ तो खर्च भी होगा कम जानिए क्या है प्राकृतिक खेती योजना और इसके फायदे
मुरादाबाद में प्राकृतिक खेती प्रोत्साहन योजना के तहत किसानों को प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन और खरीफ व रबी सीजन के लिए 2,000 की सहायता राशि दी जा रही है. योजना का उद्देश्य रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करना, मिट्टी की उर्वरक क्षमता बढ़ाना और किसानों को टिकाऊ खेती के लिए प्रोत्साहित करना है.