धान रोपाई से पहले किसानों को अलर्ट! नर्सरी के कीट बिगाड़ सकते हैं फसल जानिए बचाव का तरीका
कृषि एक्सपर्ट अवनीश पटेल ने लोकल 18 से कहा कि धान की खेती में सबसे अहम भूमिका नर्सरी की होती है. यदि नर्सरी स्वस्थ और मजबूत होगी, तो मुख्य खेत में फसल का विकास भी बेहतर होगा. वहीं नर्सरी में मौजूद रोग और कीट सीधे खेत तक पहुंच गए, तो पूरी फसल प्रभावित हो सकती है.