मक्का के साथ अरहर और गन्ने के साथ आलू जानें सहफसली खेती का सही तरीका जो आपको बना देगा मालामाल
मक्का के साथ अरहर और गन्ने के साथ आलू जानें सहफसली खेती का सही तरीका जो आपको बना देगा मालामाल
सुल्तानपुर के कृषि वैज्ञानिक डॉ. सूर्य प्रकाश मिश्र ने किसानों को सहफसली खेती अपनाने की सलाह दी है. इस विधि में एक ही खेत में एक साथ दो या अधिक फसलों की वैज्ञानिक तरीके से खेती की जाती है. मक्का के साथ अरहर, गन्ने के साथ आलू और सरसों के साथ चना जैसी फसलों की खेती की जा सकती है. इससे संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल होने के साथ फसल खराब होने पर आर्थिक जोखिम भी कम किया जा सकता है.