कीटनाशक का खर्चा जेब पर पड़ रहा है भारी तो सिर्फ 10 पत्तियों से तैयार करें दशपर्णी अर्क और फिर देखें इसका कमाल
महंगे कीटनाशकों पर बढ़ते खर्च से परेशान किसान दशपर्णी अर्क जैसे जैविक उपाय अपना सकते हैं. 10 तरह की पत्तियों, गोबर और गौमूत्र से तैयार होने वाला यह घोल घर पर बनाया जा सकता है. इसे करीब 40 दिन तक तैयार करने के बाद फसल पर उचित मात्रा में छिड़काव किया जाता है.