खेती में बढ़ानी है कमाई तो विदेश भेजें अपना सामान लेकिन पहले यहां जानिए कौन सा सर्टिफिकेट जरूरी
खेती में बढ़ानी है कमाई तो विदेश भेजें अपना सामान लेकिन पहले यहां जानिए कौन सा सर्टिफिकेट जरूरी
मिर्जापुर के किसानों के लिए कृषि उत्पादों को विदेश में बेचने का रास्ता आसान होने जा रहा है. चुनार में APEDA का कार्यालय खोला गया है, जहां किसानों को निर्यात से जुड़ी जरूरी जानकारी और मार्गदर्शन मिलेगा. APEDA अधिकारी के अनुसार FPO बनाकर किसान Import-Export Code, APEDA RCMC और उत्पाद के अनुसार जरूरी प्रमाणपत्र लेकर अपनी उपज को वैश्विक बाजार तक पहुंचा सकते हैं. वहीं जैविक उत्पादों के निर्यात के लिए NPOP सर्टिफिकेशन जरूरी है.