अरहर की खेती में चाहिए बंपर पैदावार तो इस दिशा करें बुवाई और फिर देखिए कैसे लहलहाती है फसल
बरसात के मौसम में अरहर की बुवाई के दौरान वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाकर किसान बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं. कृषि वैज्ञानिक डॉ. सूर्य प्रकाश मिश्र के अनुसार सही समय पर बुवाई, प्रमाणित बीज, बीज उपचार, उचित दूरी और उत्तर से दक्षिण दिशा में कतार बनाकर बुवाई करने से पौधों का विकास बेहतर होता है और पैदावार में उल्लेखनीय वृद्धि होती है.