धान की पत्तियां पड़ने लगीं हैं पीली और कत्थई तो हो सकता है खैरा रोग जानें बचाव का तरीका
धान की फसल में खैरा रोग जिंक की कमी के कारण हो सकता है. इसकी वजह से पौधे छोटे और कमजोर रह जाते हैं और पत्तियों पर पीले या कत्थई धब्बे दिखाई देने लगते हैं. कृषि वैज्ञानिक के अनुसार समय रहते जिंक सल्फेट का उचित मात्रा में छिड़काव करने से जिंक की कमी दूर करने और फसल की बढ़वार सुधारने में मदद मिल सकती है.