किसान करें बैंगन की खेती 60 दिन में आमदनी शुरू 6 महीने तक करते रहें तुड़ाई खूब होगी कमाई
Baingan Kheti: किसान भाइयों के लिए बैंगन की खेती हमेशा से फायदे का सौदा रही है. जिससे किसानों को कम लागत में बंपर पैदावार और शानदार मुनाफा मिलता है. बैंगन एक ऐसी सब्जी है, जिसकी खेती लगभग हर क्षेत्र में आसानी से की जा सकती है और इसकी मांग पूरे साल बनी रहती है.ऐसे में किसान एक बार फसल लगाकर लंबे समय तक लाभ कमा सकते हैं.