कारोबार बढ़ाना है तो यहां लगाइए दांव! जमशेदपुर का यह इलाका बन रहा व्यापारियों की पहली पसंद
कारोबार बढ़ाना है तो यहां लगाइए दांव! जमशेदपुर का यह इलाका बन रहा व्यापारियों की पहली पसंद
जमशेदपुर में कारोबार के विस्तार के साथ गोडाउन और व्यावसायिक स्पेस की मांग लगातार बढ़ रही है. ऐसे में बर्मामाइंस का मिल्स एंड गोडाउन एरिया व्यापारियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है. यह क्षेत्र सुरक्षित भंडारण, बेहतर परिवहन सुविधा और शहर के प्रमुख बाजारों से आसान कनेक्टिविटी के लिए जाना जाता है. छोटे व्यापारियों से लेकर बड़े कारोबारी तक यहां अपने व्यवसाय का संचालन कर रहे हैं. सामान की आवाजाही और लॉजिस्टिक्स की सुविधाओं के कारण यह इलाका तेजी से एक प्रमुख बिजनेस हब के रूप में उभर रहा है और निवेश के लिए भी बेहतर विकल्प माना जा रहा है.