खुशबूदार बासमती चावल चाहिए तो यहां जानिए नर्सरी तैयार करने का सही समय और तरीका
अगर आप इस सीजन बासमती धान से लंबा, खुशबूदार और बेहतर गुणवत्ता वाला चावल पाना चाहते हैं, तो जुलाई का पहला सप्ताह नर्सरी तैयार करने के लिए सबसे उपयुक्त समय है. सही समय पर पौध तैयार करने से दानों की गुणवत्ता, प्राकृतिक सुगंध और उत्पादन बढ़ता है, जबकि कीट और बीमारियों का खतरा भी काफी कम हो जाता है.