लखीमपुरः केला के खेती करने के लिए प्रति हेक्टर में 42000 का अनुदान 15 अगस्त तक बुवाई का समय जी-9 वैरायटी की डिमांड

Banana farming tips: अगर आप भी केला की रोपाई करना चाहते हैं तो केला की रोपाई जून से लेकर 15 अगस्त तक होती है. केला में रोगों का भी प्रकोप कम रहता है और आसानी से केला का फल बिक जाता है. जिससे आप करीब 12 से 15 महीने में लाखों रुपए आसानी से कमा सकते हैं. केले की G-9 (ग्रैंड नाइन) वैरायटी देशभर के किसानों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है जो अधिक उत्पादन, एकसमान फल और बेहतर गुणवत्ता के लिए जानी जाती है. G-9 केले की खेती के लिए अच्छी जल निकासी वाली दोमट मिट्टी सबसे उपयुक्त रहती है  खेत में पर्याप्त मात्रा में गोबर की सड़ी खाद, संतुलित उर्वरक और समय-समय पर सिंचाई करने से बेहतर उत्पादन प्राप्त होता है.

लखीमपुरः केला के खेती करने के लिए प्रति हेक्टर में 42000 का अनुदान 15 अगस्त तक बुवाई का समय जी-9 वैरायटी की डिमांड