खेत में पानी नहीं है तो भी होगी कमाई अगस्त की बारिश में बोएं ये 4 मोटे अनाज
बिना सिंचाई वाले क्षेत्रों के किसानों के लिए अगस्त में मोटे अनाज उगाने का बेहतरीन मौका है. बाजरा, ज्वार और रागी कम पानी व कम लागत में शानदार पैदावार देते हैं. खेत की गहरी जुताई कर देसी खाद मिलाएं और प्रमाणित बीजों की बुवाई करें. बाजार में इनकी बढ़ती मांग से किसान कम खर्च में भी बंपर मुनाफा कमा सकते हैं.