आम खाने के हैं शौकीन तो बस गमले में लगा लें यह ऑल टाइम आम का पौधा यकीन मानिए हर मौसम में मिलेगा ताजा फल
बहराइच में उगाई जा रही ऑल टाइम आम की खास किस्म लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है. यह बौना आम का पौधा सालभर फल देता है और इसे गमले में भी आसानी से लगाया जा सकता है. एक ही पेड़ पर बौर, कच्चे और पके आम देखने को मिलते हैं, जिससे हर मौसम में ताजे आमों का आनंद लिया जा सकता है.