Agriculture News: मानसून बना किसानों के लिए वरदान! नागौर में मूंग-बाजरे की रिकॉर्ड बुवाई खेतों में लौट आई रौनक

Agriculture News: नागौर जिले में मानसून की अच्छी बारिश किसानों के लिए राहत और नई उम्मीद लेकर आई है. पर्याप्त नमी मिलने के बाद खरीफ फसलों की बुवाई तेज हो गई है, जिसमें मूंग और बाजरा की खेती सबसे आगे चल रही है. किसान तेजी से खेतों की तैयारी कर बुवाई में जुटे हैं. कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि समय पर हुई बारिश से फसलों की शुरुआती बढ़वार बेहतर होगी और उत्पादन बढ़ने की संभावना भी मजबूत हुई है. जिले के कई क्षेत्रों में खेत हरे-भरे नजर आने लगे हैं, जिससे किसानों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दे रही है. यदि आने वाले दिनों में भी मानसून अनुकूल बना रहता है, तो खरीफ सीजन किसानों के लिए लाभदायक साबित हो सकता है. कृषि विभाग भी किसानों को उन्नत बीज, संतुलित उर्वरक और वैज्ञानिक खेती अपनाने की सलाह दे रहा है.

Agriculture News: मानसून बना किसानों के लिए वरदान! नागौर में मूंग-बाजरे की रिकॉर्ड बुवाई खेतों में लौट आई रौनक