Ground report: कानपुर में पनकी के भाऊ सिंह वेस्ट प्लांट में कूड़े के पहाड़ों से उठता जहरीला धुआं 18 गांव के हजारो लोग प्रभावित

लोकल 18 की टीम जब दोपहर में भाऊ सिंह वेस्ट प्लांट पहुंची तो लगातार कूड़ा लेकर आने वाले ट्रकों की आवाजाही जारी थी. प्लांट के भीतर कूड़े के बड़े-बड़े ढेर दिखाई दिए, जिनसे कई जगह धुआं निकल रहा था. कुछ देर वहां रुकने पर ही बदबू और घुटन साफ महसूस होने लगी. पास में दुकान चलाने वाले स्थानीय निवासी राजेश पाल ने बताया, अब तो गले में खराश और खांसी रोज की बात हो गई है. घर के दरवाजे और खिड़कियां बंद रखने के बाद भी बदबू अंदर आ जाती है. कई बार रिश्तेदार भी यहां आने से कतराते हैं.

Ground report: कानपुर में पनकी के भाऊ सिंह वेस्ट प्लांट में कूड़े के पहाड़ों से उठता जहरीला धुआं 18 गांव के हजारो लोग प्रभावित