अब खेतों में नहीं बहाना पड़ेगा ज्यादा पसीना! कृषि ड्रोन के दम पर किसान बचा रहे समय घंटों का काम मिनटों में
अब खेतों में नहीं बहाना पड़ेगा ज्यादा पसीना! कृषि ड्रोन के दम पर किसान बचा रहे समय घंटों का काम मिनटों में
Agriculture Drone Technology: तेलंगाना में कृषि क्षेत्र में ड्रोन तकनीक तेजी से लोकप्रिय हो रही है और किसानों के लिए खेती को आसान बना रही है. कृषि ड्रोन की मदद से फसलों पर कीटनाशक, उर्वरक और सूक्ष्म पोषक तत्वों का छिड़काव बेहद कम समय में किया जा सकता है. इससे न केवल श्रम लागत कम होती है, बल्कि पानी की भी बड़ी बचत होती है. जहां पहले बड़े खेतों में छिड़काव करने में कई घंटे लग जाते थे, वहीं ड्रोन कुछ ही मिनटों में यह काम पूरा कर देते हैं. इसके अलावा ड्रोन फसलों की निगरानी, रोगों की पहचान और खेतों की स्थिति का आकलन करने में भी मददगार साबित हो रहे हैं. आधुनिक तकनीक के उपयोग से किसानों की उत्पादकता बढ़ रही है और खेती अधिक लाभदायक बन रही है.