मानसून में हरा चारा बना वरदान लेकिन जरा-सी लापरवाही से पड़ सकते हैं पशु बीमार! जानिए दूध बढ़ाने का सही तरीका
सीधी वेटरनरी अस्पताल के पशु चिकित्सक डॉ. सलिल कुमार पाठक ने लोकल 18 से कहा कि बरसात का हरा चारा पोषक तत्वों से भरपूर होता है. इसमें पानी की मात्रा अधिक और फाइबर अपेक्षाकृत कम होता है. ऐसे में यदि पशुओं को अचानक ज्यादा मात्रा में हरा चारा दिया जाए तो उनके पेट में गैस बनने लगती है. इससे बचने के लिए हरे चारे को कुछ समय धूप या हवादार छायादार स्थान पर सुखाकर ही खिलाना चाहिए.