कम ऊंचाई ज्यादा फल ताइवानी अमरूद की खेती क्यों बन रही किसानों की पहली पसंद
80 साल की उम्र... लेकिन मेहनत आज भी जवान. फरीदाबाद के फतेहपुर बिल्लौच गांव के किसान भैया राम ने गेहूं-धान छोड़ ताइवानी अमरूद की खेती अपनाई. एक पेड़ से साल में 40 किलो से लेकर 1 क्विंटल तक उत्पादन मिल सकता है. मंडी में यह अमरूद 150 रूपये प्रति किलो तक बिकता है, जिससे लाखों रुपये की कमाई की उम्मीद रहती है.