होर्मुज दोबारा बंद होने से पहले ही हो गया काम धड़ाधड़ निकल पड़े भारत के 3-3 जहाज सारी टेंशन एक झटके में छूमंतर
होर्मुज दोबारा बंद होने से पहले ही हो गया काम धड़ाधड़ निकल पड़े भारत के 3-3 जहाज सारी टेंशन एक झटके में छूमंतर
Indian Tanker in Hormuz Strait: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा से बंद करने का ऐलान किया है. हालांकि इससे पहले भारत ने तेजी से कदम उठाते हुए अपने तीन बड़े तेल टैंकरों को एक ही दिन में वहां से पार करा लिया है. भारतीय ध्वज वाले टैंकर देश वैभव (Desh Vaibhav), देश विभोर (Desh Vibhor) और सनमार हेराल्ड (Sanmar Herald) शनिवार को सुरक्षित रूप से होर्मुज स्ट्रेट पार कर गए. इन तीनों जहाजों में कुल 8.6 लाख टन कच्चा तेल लदा हुआ है, जो भारत की ऊर्जा जरूरतों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.