3 फ्लैट खेत लग्जरी कारें सोना-हीरे और कैश 50 हजार सैलरी वाली घूसखोर तहसीलदार ने कूट ली करोड़ों की दौलत
सुचारिता को इससे पहले 30 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में ACB ने गिरफ्तार किया था. फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में हैं. जांच के दौरान सुचरिता के पास करीब 5.05 करोड़ रुपये की संपत्ति का पता चला है. आमतौर पर तहसीलदार का मूल वेतन 53,100 से 56,100 प्रति माह तक होता है. ऐसे में उनकी इस अकूत दौलत को लेकर सवाल उठना लाजमी है.