कभी झुग्गी में गुजरी जिंदगी आज 16 लाख फॉलोअर्स सीकर की सुशीला का ममीरा पहुंचा विदेश
कभी झुग्गी में गुजरी जिंदगी आज 16 लाख फॉलोअर्स सीकर की सुशीला का ममीरा पहुंचा विदेश
सीकर की सुशीला सपेरा ने अपने पुश्तैनी हुनर को रोजगार का जरिया बनाकर खास पहचान बनाई है. कभी झुग्गी में जीवन बिताने वाली सुशीला आज जड़ी-बूटियों से तैयार पारंपरिक सुरमा ‘ममीरा’ बनाती हैं. उनके अनुसार, यह हुनर उन्होंने अपने दादाजी शौकीन नाथ से सीखा था. सोशल मीडिया के जरिए उनके काम को नई पहचान मिली और उनके करीब 16 लाख फॉलोअर्स हैं. सुशीला के मुताबिक, उनके बनाए ममीरा की मांग राजस्थान के साथ देश के कई राज्यों और ऑस्ट्रेलिया, कैलिफोर्निया, दुबई व कनाडा तक से आती है. उन्होंने अपने हुनर को कारोबार में बदलकर परिवार और टीम के कई लोगों को रोजगार से भी जोड़ा है.