हजारों लीटर पानी पलभर में गायब राजस्थान के इस मंदिर का रहस्य आज तक नहीं सुलझा

Unique Temple: राजस्थान के पाली जिले के भांटूद स्थित प्राचीन श्री शीतला माता मंदिर की रहस्यमयी ओखली आज भी आस्था और विज्ञान दोनों के लिए कौतूहल का विषय बनी हुई है. मान्यता है कि वर्ष में केवल दो बार खुलने वाली इस आधा फीट गहरी ओखली में श्रद्धालु हजारों लीटर पानी अर्पित करते हैं, लेकिन यह कभी नहीं भरती. लोककथा के अनुसार यह पानी पाताल में राक्षस बाबरा की प्यास बुझाने पहुंचता है. कई भू-वैज्ञानिक और शोधकर्ता भी इस रहस्य की जांच कर चुके हैं, लेकिन आज तक पानी के गायब होने का वैज्ञानिक कारण सामने नहीं आ पाया है.

हजारों लीटर पानी पलभर में गायब राजस्थान के इस मंदिर का रहस्य आज तक नहीं सुलझा