देश का बेस्ट टूरिस्ट विलेज: जहां पक्के मकान नहीं फिर भी लाखों लोग पहुंचते हैं घूमने
देश का बेस्ट टूरिस्ट विलेज: जहां पक्के मकान नहीं फिर भी लाखों लोग पहुंचते हैं घूमने
Ajmer Devmali Village: अगर आप मानसून में कम बजट में किसी शांत और प्राकृतिक जगह की तलाश में हैं, तो अजमेर से करीब 50 किलोमीटर दूर स्थित देवमाली गांव आपके लिए बेहतरीन डेस्टिनेशन साबित हो सकता है. अरावली की हरी-भरी पहाड़ियों के बीच बसा यह गांव बारिश के मौसम में स्वर्ग जैसा नजर आता है. यहां करोड़पति परिवार भी कच्चे घरों में रहते हैं और सीमेंट, शराब, मांसाहार तथा केरोसिन के उपयोग पर प्रतिबंध है. भगवान देवनारायण की आस्था, अनूठी परंपराओं और प्राकृतिक सुंदरता के कारण देवमाली को देश का बेस्ट टूरिस्ट विलेज भी घोषित किया जा चुका है.