राखी बंधी पर दूरियां बरकरार सीएम रेवंत रेड्डी से मिलीं मंत्री कोंडा सुरेखा लेकिन नजरों ने खींचा सबका ध्यान

तेलंगाना में कांग्रेस की अंदरूनी सियासत के बीच रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी और मंत्री कोंडा सुरेखा की मुलाकात चर्चा में है. सुरेखा और मंत्री सीतक्का मुख्यमंत्री आवास पहुंचीं और रेवंत रेड्डी को राखी बांधी. सुरेखा ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री को तीसरी बार राखी बांधी है और त्योहार के माहौल में कोई राजनीतिक टिप्पणी नहीं करेंगी. हालांकि, हालिया परकाला विवाद के बाद दोनों के बीच कथित दूरी ने इस मुलाकात को खास बना दिया. अब इस राखी मुलाकात के राजनीतिक मायनों पर चर्चा तेज है.

राखी बंधी पर दूरियां बरकरार सीएम रेवंत रेड्डी से मिलीं मंत्री कोंडा सुरेखा लेकिन नजरों ने खींचा सबका ध्यान