हर राज्य मनमानी करेगा तो देश कैसे चलेगा नवोदय विद्यालय पर सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु को हड़काया

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को तगड़ा झटका देते हुए नवोदय विद्यालय के लिए जमीन तलाशने का कड़ा निर्देश दिया है. जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की बेंच ने साफ कहा कि हर राज्य केंद्र की नीति नकारेगा तो संघीय ढांचा खतरे में पड़ जाएगा. कोर्ट ने सरकार को अपनी सोच बदलने की नसीहत दी. कोर्ट ने आदेश वापस लेने की अर्जी ठुकराते हुए जमीन तलाशने के लिए तीन महीने की मोहलत दी है.

हर राज्य मनमानी करेगा तो देश कैसे चलेगा नवोदय विद्यालय पर सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु को हड़काया