अब इन इलाकों में नहीं लगा सकेंगे सोलर पैनल पवन ऊर्जा प्रोजेक्ट पर भी रोक गृह मंत्रालय ने तय किए सख्त नियम
अब इन इलाकों में नहीं लगा सकेंगे सोलर पैनल पवन ऊर्जा प्रोजेक्ट पर भी रोक गृह मंत्रालय ने तय किए सख्त नियम
Solar Panel Rule Changes: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सीमावर्ती इलाकों में सौर, पवन और हाइब्रिड ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट्स को लेकर सख्त गाइडलाइंस जारी किए हैं. LoC, LAC और अंतरराष्ट्रीय सीमा से एक किलोमीटर तक किसी नई परियोजना की अनुमति नहीं होगी, जबकि 50 किलोमीटर तक का क्षेत्र संवेदनशील माना जाएगा. इस दायरे में परियोजनाओं के लिए गृह मंत्रालय की सुरक्षा मंजूरी जरूरी होगी.