सिक्किम सुरंग हादसा: एक और मजदूर का शव मिला अब तक 13 की मौत की हुई पुष्टि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Sikkim Tunnel Collapse: सिक्किम के नामची जिले में एनएचपीसी की निर्माणाधीन तीस्ता चरण-6 जलविद्युत परियोजना की सुरंग में हुए भीषण हादसे के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है. बुधवार को एक और मजदूर का शव मिलने के बाद मृतकों का आंकड़ा 13 पहुंच गया है. शुरुआती जांच में मीथेन गैस विस्फोट को हादसे की वजह माना गया है.